जमशेदपुर : यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में जमशेदपुर के मनीफिट डीवीसी ग्राउंड में आगामी 1 अक्टूबर को स्वर्गीय मोहन सिंह की याद में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट का यह 18वां वर्ष है। यह टूर्नामेंट दिवंगत मोहन सिंह के याद में आयोजित किया जाता है। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए प्रशांत सिंह पुतुल ने बताया कि हर वर्ष 1 अक्टूबर को इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। यह टूर्नामेंट दूधिया रोशनी में खेला जाएगा।इस टर्नामेंट में शहर के अलावा आस पास क्षेत्र की टीमें भी भाग ले रही है।

कुल 32 टीमें इसमें भाग लेगी। विजेता टीम को खूबसूरत ट्रॉफी के साथ 60 हजार नकद व उपविजेता टीम को खूबसूरत ट्रॉफी के साथ 40 हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वही तीसरा और और चौथा स्थान पाने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ पांच हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस टूर्नामेंट में प्रवेश की अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित किया गया है.




