
रांची : सुखदेव नगर थाना प्रभारी पर महिला अधिवक्ता द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया है। वहीं गंभीर आरोप लगाते हुए महिला अधिवक्ता द्वारा सुसाइड करने की कोशिश की। परंतु घर वाले द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाए जाने से जान बच गई। वही सुसाइड नोट छोड़ी है जिस पर वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुखदेव नगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा को लाइन हाजिर कर दिया गया है, और मामले को गंभीरता से जांच की जा रही है।
सुखदेव नगर थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए अधिवक्ता सायना जबिन नींद की गोली खाकर देर शाम आत्महत्या की कोशिश की। इस पूरे मामले को रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गंभीरता से लेते हुए , सुखदेवनगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।सायन जबिन पेशे से अधिवक्ता है, तथा चर्च रोड रांची की रहने वाली है दिनांक 11 /2/ 2024 की रात हुई गोली कांड में किशोरगंज के मित्र अधिवक्ता रविशंकर मिश्रा को गोली लगी थी। जिसे लेकर पूछताछ से संबंधित सुखदेव नगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
.




