अध्ययन के प्रति छात्रों को गंभीर होना चाहिए डॉ. अशोक कुमार।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

जमशेदपुर: स्नातकोत्तर विभागों के विद्यार्थियों को अध्ययन, शोध और कैरियर के प्रति गंभीर होना चाहिए। यदि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में जाना है, तो नेट की अच्छी तरह तैयारी करनी चाहिए। यदि वे लोक प्रशासन के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ देना चाहते हैं; तो उस क्षेत्र में सफल होने के लिए भी स्नातकोत्तर कक्षाओं के पाठ्यक्रम का गहरा अध्ययन उनके लिए जरूरी है।” आज एल.बी.एस.एम. कॉलेज के सेमिनार हॉल में स्नातकोत्तर विभागों की ओर से आयोजित परिचयात्मक कक्षा को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रो. अशोक कुमार झा ने ये बातें कहीं। एल. बी. एस. एम. कॉलेज में संथाली और वाणिज्य विषय स्नातकोत्तर की पढाई हो रही थी। इस साल से राजनीति विज्ञान और हिन्दी विषयों में भी स्नातकोत्तर की पढ़ाई आरंभ हुई है। प्राचार्य ने छात्रों से कहा कि कक्षाओं में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है।

आयोजन के आरंभ में दीप प्रज्जवलित किया गया। उसके बाद हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. पुरुषोत्तम प्रसाद, राजनीति विज्ञान के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार और संथाली विभाग के अध्यक्ष बाबूराम सोरेन को तुलसी पौधा देकर सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त वाणिज्य विभाग के डॉ. डी. के मित्रा, विजय प्रकाश और हिन्दी विभाग के डॉ. सुधीर कुमार ने अपना परिचय दिया। संचालन डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. दीपंजय, प्रो. संतोष राम, डाॅ. शबनम परवीन और डॉ. रानी भी मौजूद थे।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours