Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना के समीप वेंडर कार्ड होने के बावजूद 40 वर्ष पुराना दुकान को दुकानदार के गैर मौजूदगी में जुस्को के टीम के द्वारा तोड़ दिया गया। दुकान मालिक दुलालचंद प्रमाणिक ने बताया कि 40 वर्षों से वह दुकान चलाते आ रहे हैं ।जिसके लिए JNACकी ओर से वेंदेर सर्टिफिकेट भी दिया गया है ।उसकी दुकान में पान के अलावा बिस्कुट एवं बच्चों के समानो की बिक्री की जाती है ।सवेरे सूचना मिली कि जुस्को की टीम के द्वारा दुकान को तोड़ा जा रहा है। वह जब तक आते तब तक वे लोग दुकान तोड़कर चले गए दुलाल ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के इस तरह के कार्रवाई किये जाने से उसे लाखों का नुकसान हुआ है वह असमंजस में है कि आखिर उसका दुकान को ही क्यों तोड़ा गया जुस्को की इस कार्रवाई से परिवार में भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।
Advertisement




