जमशेदपुर : जमशेदपुर स्टील सिटी ग्रीन सिटी और अब धीरे-धीरे फिल्म सिटी के रूप में भी पहचान बनने लगी है। वैसे तो जमशेदपुर में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इतना ही नहीं यहां के कलाकार और डायरेक्टर भी हिंदी सिनेमा जगत में अपना लोहा मनवाया है, अब यहां फिल्म निर्माण का भी शुरुआत हो चुकी है। युवातार फिल्म नामक स्टूडियो का उद्घाटन जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित गाढ़ाबासा में मशहूर कलाकार दीपिका बनर्जी ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर फिल्म क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद थे । युवातार फिल्म के संस्थापक अमित ने बताया कि उनकी टीम ने अब तक विभिन्न बैनर के अधीन कई लघु एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है। लेकिन अब युवातार फिल्म के बैनर तले जमशेदपुर में ही उनकी अपनी टीम फिल्म का निर्माण करेगी। इससे यहां का युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा और यहां के कलाकारों को मौका भी मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 50 से ज्यादा लघु फिल्म बना चुके हैं वर्तमान में डॉक्यूमेंट्री फिल्म तारापीठ और पद्मश्री दुखु माझी के जीवनी पर निर्माण जारी है तो जल्दी प्रसारित होगी।




