सरायकेला / (संजीव मेहता) : जिला परिवहन पदाधिकारी सरायकेला खरसावां गिरजा शंकर महतो एवं सड़क सुरक्षा सदस्यों के द्वारा सरायकेला राजनगर मार्ग में मोटरसाइकिल वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा के नियमों का 60 से 70 वाहन चालको को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया।
इस दौरान आये लोगो को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है,की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा, आशुतोश कुमार सिंह एवं धृत कुमार शामिल रहे।




