सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले में बालू माफियाओं के विरुद्ध किये जा रहे जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी द्वारा कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।उपायुक्त के निर्देशानुसार, जिला खनन पदाधिकारी ने अपने टीम के साथ संयुक्त रूप से एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। तड़के सुबह, अंचल अधिकारी चांडिल, थाना चांडिल और थाना की संयुक्त टीम ने शहरबेरा इलाके में दो अवैध बालू भंडारण स्थल और दो बालू लदे गाड़ियों को जप्त किया। इस छापेमारी में बालू के अवैध भंडारण और परिवहन में संलिप्त बालू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही, शाम के समय भी जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में कपाली थाना प्रभारी के साथ गौरी घाट में पांच डोंगी नावों को नष्ट किया गया, जो अवैध तरीके से बालू खनन और परिवहन में लगाओउपयोग हो रही थीं। इस कार्यवाही से बालू माफियाओं को भारी झटका लगा है और उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने इस दौरान स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उनके अनुसार, यह कार्रवाई न केवल बालू माफियाओं के खिलाफ है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राज्य की खनन नीति की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।




