सीएम हेमंत सोरेन स्थापना दिवस समारोह पर पीएम नरेंद्र मोदी को भेजेंगे आमंत्रण।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

रांची : बिरसा मुंडा के जन्म दिवस 15 नवंबर को उनकी जन्मस्थली उलीहातू में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं।इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है।पीएम विजिट को लेकर गुरुवार को जनजातीय मंत्रालय के सयुक्त सचिव नवलजीत कपूर रांची पहुंचे थे। जहां उन्होंने मुख्य सचिव और कल्याण सचिव के साथ बैठक की और बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का अवलोकन भी किया।राज्य सरकार पीएम मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 नवंबर को होने वाले झारखंड स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण भेजेंगे।

पिछले साल राज्य सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्य स्थापना दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनने का आग्रह किया था।लेकिन अंतिम समय में समारोह का मुख्य अतिथि बनने से द्रौपदी मुर्मू ने असमर्थता जता दी थी।द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा के गांव उलीहातु तो आई लेकिन वहीं से लौट गई।इस बार पीएम क्या करते हैं देखने वाली बात होगी। उल्लेखनीय है कि दिसंबर जनवरी के बाद किसी भी समय देश में लोकसभा चुनाव की संभावना है।उस लिहाज से प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को लोकसभा चुनाव प्रचार के रूप में भी देखा जा रहा है।स्थानीय भाजपा संगठन भी मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए जुट गई है।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours