Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : श्रीश्री शारदीय दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर में काली पूजा पंडाल की तैयारी शुरू कर दी गई है. समिति के सभी सदस्य जोर-शोर से तैयारी में लगे हैं. इसकी जानकारी सचिव मोहित कुमार ने दी.
Advertisement

इस बार रेलवे कॉलोनी काली पूजा पंडाल का उद्घाटन 19 अक्टूबर रविवार शाम 07:00 बजे होगा और पूजा 20 अक्टूबर को होगी. पूजा के बाद भक्तों और सभी कॉलोनी वासियों के लिए बैठ के प्रसादी खाने की व्यवस्था रहेगी. 21 अक्टूबर को शाम 06:30 बजे कोलकाता जागरण और झाकी टीम संस्कृति कार्यक्रम देने आ रही है. 22 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे विसर्जन के लिए काली माता की प्रतिमा नगर भ्रमण पर निकलेगी.






