जमशेदपुर : नव वर्ष के आगमन को लेकर जमशेदपुर शहर के विभिन्न पिकनिक स्पॉट और जुबली पार्क में सैलानियों का उमड़ना आरंभ हो गया है। वही इन स्थलों पर शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना भी इन्हें करना पड़ रहा है, खासकर महिलाओं को काफी दिक्कतें आ रही है। बता दे की जुबली पार्क और डिमना झील पर्यटन स्थल के रूप में प्रख्यात है। इसके क्षेत्रफल काफी ज्यादा होने के कारण यहां सैलानियों की भारी भी उमड़ पड़ती है, लेकिन उसके अनुसार ना प्रशासन और ना ही टाटा स्टील के द्वारा शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसे लेकर आने वाले सैलानियों और वहां तैनात गश्ती पुलिस का कहना है, कि वैसे तो यह स्थल काफी मनोरम है। इतनी खूबसूरत नजारा हर किसी को आकर्षित करती है। यही कारण है, कि देश के किसी भी कोने में रहने वाले लोग जब जमशेदपुर आते हैं। तो इन स्थलों का दर्शन करने से भी चूकते, खासकर नव वर्ष के दौरान काफी एंजॉय भरा रहता है। लेकिन इस बीच शौचालय की कमी महसूस होती है, जिससे महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को ऐसे मौके पर चाहिए कि वे अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करें ताकि इंजॉय के समय में उन्हें ऐसी समस्याओं से रूब-रू न होना पड़े।

फिलहाल नव वर्ष के आगमन के एक सप्ताह पूर्व से ही इन स्थलों पर पर्यटक आने लगे हैं, और यहां खूब मस्ती करते हैं। यहां सभी झील का नजारा लेते हुए पकवान बनाकर भोजन का आनंद लेते हैं, तो कहीं युवा डीजे कि धुन पर तिड़कते नजर आ रहे हैं। वही बोटिंग का भी लुत्फ उठा रहे है। महिला, पुरुष, बच्चे , बूढ़े , युवा इतना तक की थर्ड जेंडर भी नव वर्ष के आगमन को लेकर खुशियां मनाने में लुप्त हो गए हैं। सभी अपने अपने अंदाज में नव वर्ष के स्वागत् में जुट गए है। ऐसे में जिला प्रशासन को भी सुरक्षा के साथ पर्यटकों को असुविधा ना हो इसका प्रबंध सुनिश्चित करनी चाहिए ।




