Advertisements
जमशेदपुर: जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा गांव में कृषि भूमि की घेराबंदी किए जाने के खिलाफ ग्रामीण आंदोलन पर उतर आए है। ग्रामीणों के अनुसार इस गांव की जमीन CNT एक्ट के अंतर्गत आता है। जिसे भू माफियों और बिल्डरों द्वारा धड़ल्ले से खरीद बिक्री कर घेरा बंदी किए जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
जबकि वर्षों से उस जमीन पर खेती और अपने पालतू जानवरों को चराते आ रहे है जिससे उन्हें वंचित होना पड़ रहा है, इतना तक की घेराबंदी के वजह से आने जाने के रास्ते भी बंद हो गए है। इसे लेकर ग्रामीण बिल्डर और भू माफियों के खिलाफ मोर्चा खोल दी है और आह्वान किया है कि अब इन्हें जब तक गांव से खदेड़ नहीं देते तब तक इनका विरोध जारी रहेगा।
Advertisement




