Saraikela (संजीव मेहता) :All India Women’s Conference (AIWC) द्वारा आज कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में विश्व महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर “शक्ति” नामक एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं रुचि नरेंद्रन जो Tata Steel Horticulture Society की चेयरपर्सन हैं.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में तनुश्री बोस, ब्रांड एंबेसडर, आदित्यपुर नगर निगम, डेजी ईरानी चीफ एडवाइजर एवं पैट्रन AIWC, विजयलक्ष्मी दास पैट्रन AIWC, पारुल सिंह सदस्य, AIWC मौजूद रहीं. इस कार्यक्रम में 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया. पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा, उत्साह और नारी सशक्तिकरण की सच्ची भावना देखने को मिली. जिसने इस आयोजन को यादगार बना दिया. कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि हर महिला के भीतर अपार शक्ति होती है—यही “शक्ति” का वास्तविक अर्थ है.




