जमशेदपुर : झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की 74 वीं जयंती पर जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित चमेरिया गेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के अलावे विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने फूल माला अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद सुमन महतो, विधायक सविता महतो, सासंद विद्युत महतो,शिक्षामंत्री रामदास सोरेन सहित अन्य क्षेत्रीय नेतागण मौजूद थे,जयंती के अवसर पर चमेरिया गेस्ट हाउस के अलावे कदमा उलियान शहीद स्मारक में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का उद्देश्य ही था, कि जल,जंगल, जमीन की रक्षा सहित राज्य का विकास हो, लेकिन 24 वर्ष बीत गए। पिछली सरकार ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया, बल्कि यहां के खनिज संपदा को लूटने का काम किया है। अब हेमंत की सरकार विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतार कर विकास की आयाम शुरू की है ,जो राज्य के अंतिम पायदान तक पहुंचने का कार्य जा रहा है।




