जमशेदपुर : श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव के जमशेदपुर आगमन पर कोल्हान प्रमंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने नेताओं से समस्याओं से अवगत हुए। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, कि झारखंड में रोजगार की समस्या है। जिसे लेकर मंत्रालय के साथ बैठक में या निर्देशित किया गया है, कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा उद्योग निवेश पर कार्य करने की आवश्यकता है। जिससे रोजगार के लिए हो रहे युवाओं का पलायन को रोका जा सकता है। वहीं उद्योग लगाने के लिए बिजली पानी की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध करने पर जोर दिया गया। इसे लेकर वे जनवरी माह में जमशेदपुर में समीक्षा बैठक करेंगे ।

उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी बच्चा होटल गैरेज व अन्य कंपनियों में काम ना करें क्योंकि यह बाल श्रम कानून का उल्लंघन है, और सरकार ने इसे रोकने के लिए ही किताबें ड्रेस साइकिल और भोजन के निशुल्क व्यवस्था की है। ताकि बच्चों से इस तरह कार्य न कराया जा सके। इस दौरान उन्होंने श्रम कानून के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता प्रचार रथ को रवाना किया। यह रथ शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर श्रम कानून के बारे में जानकारी देगी।




