Advertisements
जमशेदपुर : बीते दिनों जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुई 20 लाख की चोरी के मामले में शहर के व्यवसायियों ने एसएसपी से घटना का उद्भेदन करने की मांग की है। यह चोरी 6 दिसंबर को CA प्रवीण गोयल के घर में हुई थी लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से व्यवसाय जगत में चिंता का माहौल है।
Advertisement

व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपने भावनाओं को प्रकट कर कहा कि शहर में आए दिन दिनदहाड़े चोरी की घटना घटित हो रही है लेकिन पुलिस इस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने में सफल नहीं हो पा रही है जिससे शहर वासी डरे सहमे हुए है जो काफी चिंता का विषय है और व्यवसाई वर्ग भी काफी चिंतित है। जिसे लेकर एसएसपी से मांग है कि इस पर ठोस कदम उठाए ताकि लोग निश्चिंत होकर अपना कार्य कर सके।
Advertisement




