
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के नव नियुक्त सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खालको ने प्रभार लेते ही क्षेत्र का दौरा करना शुरू कर दिया है। प्रभार लेने के बाद क्षेत्र के सबसे पहले आर आई टी थाना पहुंचे। थाना प्रभारी सागर लाल महथा के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ थाना में परिचय लेकर, क्षेत्र के विधि व्यवस्था की जानकारी ली।
एसडीपीओ दिलीप कुमार खलखो ने बताया कि थाने के पंजी का निरीक्षण किया गया. इसमें लंबित कांडों के निष्पादन मे तेजी लाने व वारंट पेंडिंग को लेकर सख्त निर्देश थाना प्रभारी व आईओ को दिया गया.वहीं, थाना क्षेत्र मे नियमित रूप से गश्ती करने व कांड मे फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान चला कर गिरफ्तार किए जाने की बातें कही गई है। अवैध कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी करने, सघन वाहन जांच व अगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर असमाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने का निर्देश भी थाना प्रभारी को दिया गया। थाना प्रभारी सागर लाल महथा द्वारा किए जा रहे कार्यों से संतुष्ट रहे।




