
जमशेदपुर: GST घोटाला मामले में स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल को जीएसटी अधिकारी ने उनके आवास से पूछताछ के बाद अनुसार गिरफ्तार कर लिया है। जीएसटी इंटेलिजेंस ने अरबों रुपये के जीएसटी घोटाले मामले में कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल को उनकी आवाज से जीएसटी ऑफिस से ले जाकर पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। बबलू जायसवाल को पहले जीएसटी के साकची स्थित इंटेलिजेंस विभाग में पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर उसको हिरासत में ले लिया गया। वैसे जांच अधिकारी ने कहा है कि अभी पूछताछ चल रही है. पूछताछ के बाद आज उसे जेल भेज दिया जाएगा। इससे पहले इसी मामले में कई और गिरफ्तारियां की जा चुकी है।कोलकाता से कई कारोबारी पकड़ाये है। कोलकाता के साल्ट लेक इलाके से दो सगे भाई अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, इस मामलें में टीम ने पूर्व में कारोबारी विक्की भलोटिया और शिव कुमार देवड़ा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है. हालांकि, दोनों को जमानत मिल गयी।मामले का खुलासा तब हुआ जब जमशेदपुर की जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने जांच की. जांच में पाया कि जमशेदपुर में कई ऐसी कंपनियां है जिनमें फर्जी तरीके से लेनदेन किया जा रहा है। इसके बाद जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ते हुए लोगों पर कार्रवाई किया जा रहा है।




