
जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर का 100 वर्ष से भी ज्यादा पुराना बस्ती बिरसानगर के मोहरदा बस्ती में 72 घंटे का हरि कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री श्री सार्वजनिक राधा कृष्णा अखंड हरि नाम संकीर्तन समिति द्वारा आयोजित की जा रही है। जिसमें 7 कीर्तन मंडली शामिल है । जिसमें बागमुंडी ,झालदा, चांडिल, मेदिनापुर, बारीचौकान बिरसानगर के हुरलुंग और मोहरदा बस्ती की टीमें पूरे 72 घंटा निरंतर हरि का नाम जपते हैं। इस वर्ष मेदिनापुर से आई 16 महिला सदस्य की टीम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे ।इस हरि कीर्तन के बारे में बस्ती के प्रधान काशीराम प्रधान ने कहा कि यह बस्ती 100 साल पुराना है। यह जमशेदपुर का इकलौता ऐसा बस्ती है। जहां पीढ़ी दर पीढ़ी बिना विराम दिए लगातार प्रतिवर्ष हरि कीर्तन का आयोजन करते आ रहा है। जिसमें सिर्फ बस्ती या आसपास के लोग ही नहीं बल्कि झारखंड में जहां भी परिवार के सदस्य हैं। सभी तीन दिन इस कीर्तन में शामिल होने आते हैं ।
इसका मुख्य उद्देश्य अपने भारतीय संस्कृति और धार्मिक धरोहर को आगे बढ़ाना है। ताकि नए जेनरेशन भी इस धार्मिक आयोजन और व्यवस्था को समझें जो आने वाले समय पर अपने कंधों पर बागडोर संभाल सके इस हरि कीर्तन का एक खासियत यह भी है। कि यहां तीन दिन लगातार हजारों लोग भोग ग्रहण करते हैं। प्रधान का कहना है कि आगे भी इसी तरह से आयोजन होता रहे हैं ।यही पूरे बस्ती वासियों का प्रयास है।




