Advertisements
रोहतास ( काराकाट ) : रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआ में एक व्यक्ति के हाता में संदिग्ध अवस्था में एक डेड बॉडी मिलने से क्षेत्र मे समसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही कराकाट थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी ।
Advertisement

स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई । पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने शीघ्र ही अभियुक्त की गिरफ्तारी की बातें कही थी।जिसके परिणाम स्वरूप सात घंटे के अंदर -थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने हत्यारे की गिरफ्तारी कर सलाखों के पीछे भेज दिया।।
Advertisement




