Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा के पहले सितंबर माह का वेतन देने का फैसला किया है. वित्त विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार, हाईकोर्ट, राज्यपाल सचिवालय और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को सितंबर माह के वेतन का भुगतान 25 सितंबर से किया जायेगा. इस आदेश से राज्य के करीब 7 लाख राज्य कर्मचारियों में खुशी का माहौल है.
Advertisement

Advertisement



