सारायकेला (संजीव मेहता) : आदित्यपुर के न्यू एम टाइप कॉलोनी में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के पास एक महिला से मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और उसे पुलिस को सौंपा है. आरोपी पल्सर बाइक पर सवार था, जबकि उसका साथी फरार हो गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि चोर मोबाइल झपटकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से वह पकड़ा गया.

आरोपी के पल्सर बाइक का नंबर JH 05CC 3258 है जिस पर वह सवार था और वारदात को अंजाम देकर फरार होने की कोशिश कर रहा था. पकड़े गए आरोपी का नाम साहेन बेरा है. भीड़ ने उसे पकड़कर तुरंत आदित्यपुर पुलिस के हवाले कर दिया. इस चोरी में उसका एक और साथी शामिल था, जो मौका देखकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने आरोपी के पास से पल्सर बाइक जब्त कर ली है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.



