Advertisements
सरायकेला : सरायकेला विधानसभा की वोटों की गिनती जारी है. साढ़े 9 बजे आई पहले राउंड के रिजल्ट में झामुमो के गणेश महाली बीजेपी के चम्पई सोरेन से 2986 मतों से आगे चल रहे हैं. झामुमो प्रत्याशी को जहां 9823 मत मिले हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी को 6837 मत मिले हैं. बता दें कि भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरायकेला के काशू साहू कॉलेज में मतगणना चल रही है।
Advertisements
Advertisement

यहां सरायकेला के साथ खरसावां और ईचागढ़ विधानसभा के लिए भी मतगणना चल रही है, सरायकेला के लिए 30 टेबल पर जबकि खरसावां और ईचागढ़ के लिए 20 टेबल पर मतों की गिनती चल रही है.






