Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला पुलिस को अवैध शराब के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करीब 14 लाख रुपए मूल्य के नकली अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है, इस मामले में पुलिस दो तस्कर को जेल भी भेजा है. इस बात की जानकारी जिले के एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने सरायकेला में प्रेसवार्ता कर दी है. आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सरायकेला थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव में अवैध नकली शराब का कारोबार चल रहा है. सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. जिसने छापेमारी की और बड़ी सफलता हाथ लगी.

* 248 पेटी शराब ही है जब्त – एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर 248 पेटी (करीब 2019 लीटर) अलग-अलग ब्रांड की नकली शराब बरामद की है. इसके साथ ही शराब पैकिंग में प्रयुक्त स्टीकर, सीलिंग मशीन और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं. मौके से दो आरोपी दीपक नामित और लुगनी हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया है, जो खरसावां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पूछताछ में तस्करों ने कई अन्य नामों का खुलासा किया है. पुलिस की छापेमारी आगे भी जारी है.
* ये थे छापेमारी दल में – छापेमारी दल में डीएसपी समीर कुमार सवैया, अंचल निरीक्षक नितिन कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार, एएसआई राहुल कुमार सिंह, चानेश्वर किस्कू, अमित कुमार, हवलदार राकेश कुमार, आरक्षी अखिलेश प्रसाद, अनिल कुमार दास, बॉबी झा, तथा सरायकेला थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.






