सरायकेला : सरायकेल थाना क्षेत्र के राजनगर मार्ग पर स्थित राधा स्वामी सत्संग के बगल से होकर गुजर रहे खरकई नदी के किनारे से एक युवती का क्षत विक्षत शव पुलिस को मिला है. शव मिलने की सूचना पर एसडीपीओ समीर सवैया, सरायकेला थाना प्रभारी सतीश बरनवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं. एसडीपीओ समीर सवैया ने कहा कि शव देखने से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है. पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर शराब की बोतलें और शक्ति वर्धक दवाइयां मिली है.

शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती की दुष्कर्म के बाद करीब 50 मीटर दूर घसीट कर ले जाया गया है, जहां पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई है. घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. युवती कौन है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.




