
जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थानांतर्गत एलबीएसएम कॉलेज के समीप एक व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है की 35 वर्षीय राजू अग्रवाल सुंदर नगर के गैताडीह का रहने वाला था।प्रत्येक दिन की तरह शाम में वह अपने घर से बाजार के लिए निकलता था और फिर 8:30 बजे तक लौट जाता था, रविवार को भी शाम में वह मोटरसाइकिल से अपने घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया,मृतक की पत्नी प्रियंका अग्रवाल लिखित बयान में पति की हत्या की बात कही है। उसने बताया कि उसका पति घर से ही राशन सप्लाई करते थे।
प्रत्येक दिन के तरह घर से शराब पीने के लिए निकले थे लेकिन कई घंटो बाद भी घर नही लौटे तो खोजबीन करते हुए एलबीएसएम कचरा डंपिंग यार्ड के पास पहुंचे।जहां लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।जिसकी सूचना पर पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।




