जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के सामाजिक संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के पूर्व सचिव द्वारा फर्जी हस्ताक्षर और अकाउंट से करोड़ों का घोटाला करने का मामला सामने आया है। पूरे घटनाक्रम के बारे में संस्था के अध्यक्ष रानी गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था 2014 में शुरुआत हुई थी जिसकी मान्यता रांची रजिस्ट्रार कार्यालय से प्राप्त है।जिसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार का साधन उपलब्ध कराया जाता है और इसका कार्य करने का दायरा पूर्वी विधानसभा के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र तक सीमित है।
इस संस्था में मानगो वासी रीना सेनापति नामक महिला रजिस्ट्रार कार्यालय रांची के अधिकारियों से मिलीभगत कर सचिव का पद हासिल कर ली। जिसका वे हमेशा से इसका विरोध करते आ रही थी लेकिन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं होने पर संस्था के अन्य महिलाओं के समर्थन से 2021 में रीना को पद मुक्त कर दिया गया। बावजूद उसने ऑडिट करना जारी रखा इसकी जानकारी अध्यक्ष को होने पर उसने जांच में पाया कि रीना ने बाग़ुननगर डी ब्लॉक की रहने वाली सोनी कौर के घर को कार्यालय बता कर एवं उसकी स्वर्गीय मां वीर कौर का हस्ताक्षर कर अपने अकाउंट में राशि जमा करा रही थी जो करोड़ों का संपति दर्शाया गया।

महिला के द्वारा की गई इस फर्जीवाड़े को लेकर रानी ने रजिस्ट्रार कार्यालय रांची, एसएसपी जमशेदपुर के समक्ष लिखित शिकायत करते हुए जमशेदपुर न्यायालय में भी मामला दर्ज कराया गया। वही एसएसपी के पहल पर सिदगोड़ा थाना में रीना सेनापति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है,जिसे लेकर दोनों पक्षों को बुलाया गया जहां काफी देर तक हंगामा का माहौल बना रहा,वही बिगड़ते माहौल को देखते हुए रीना कुछ देर बाद अपने सहयोगी के साथ चली गई।इधर थाना के द्वारा पूरे मामले की जांच करने का आश्वासन दिया गया है।वही सोनी कौर के बताया कि उसने किसी को भी अपना घर भाड़े में नहीं दिया है और ना ही उसके पास करोड़ों की संपत्ति है उसने भी रीना के खिलाफ थाने में शिकायत की है।



