सरायकेला / (संजीव मेहता) : सरायकेला थाना क्षेत्र में चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि समाहरणालय के समीप लगे ट्रांसफार्मर का क्वायल भी चोरी करने में नहीं हिचकिचाते हैं. घटना बीती शनिवार रात की है. अज्ञात चोरों ने समाहरणालय के समीप से ट्रांसफार्मर क्वायल की चोरी कर ली है. जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात में बिजली चली गई. बिजली जाना विभाग का रूटीन समझकर पहले तो ग्रामीणों ने इसपर ध्यान नहीं दिया. काफी देर तक बिजली नहीं आने पर ग्रामीणों ने रविवार की सुबह बाहर निकल का देखा तो जिला समाहरणालय के समीप सुशील ढाबा के पास का ट्रांसफार्मर नीचे उतार कर फेंक हुआ था और उसके अंदर का क्वायल गायब था. घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

चोरों की हिम्मत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला समाहरणालय एक ऐसा परिसर है जहां जिले के आला अधिकारी बैठते है और पूरा जिला नियंत्रित किया जाता है. समाहरणालय परिसर में सिक्योरिटी की व्यवस्था भी रहती है, ऐसे जगह के समीप से ट्रांसफार्मर क्वायल का चोरी होना चोरों के मनोबल को दर्शाता है।




