Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : झारखंड यदुवंशी एकता मंच कोल्हान ने रेलवे कॉलोनी शिव, दुर्गा, साईं, राम मंदिर प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा कर देश के बड़े अर्थशास्त्री और ईमानदारी के मिशाल प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया। लोगों ने कहा कि, डॉ सिंह भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आर्थिक जगत के जनक थे। डॉ मनमोहन सिंह के निधन से समूचा राष्ट्र मर्माहत है।
Advertisement

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओ ने डॉ सिंह के जीवनी और उनके कार्यों पर अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीनिवास यादव, संजय यादव, घनश्याम मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, अम्बुज कुमार, सुरेशधारी, देव प्रकाश देवता, नूनू झा, अर्जुन सिंह, राहुल यादव, सुमन कुमार, सामरथी सिंह, नगीना यादव के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement




