Advertisements
जमशेदपुर :जमशेदपुर साकची थाना अंतर्गत पुराना जेल चौक के समीप गुरुवार को दो कार सवारों के बीच सीधी टक्कर में महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं।जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि टाटा नेक्सा कार संख्या JH05CX- 1820 भुईयांडीह की ओर से आ रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे कार संख्या WB6T- 6840 ने सीधी टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.बताया जा रहा है कि समय रहते गाड़ी में लगा बैलून खुल गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.
Advertisement







