Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सबसे व्यस्ततम सड़कों में जाने जाने वाले स्टेट माईल रोड में ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसके तहत सड़क किनारे छोटी-छोटी दुकानों और वहां खड़ी वाहनों को जप्त किया गया. इस क्रम में चौधरी बिल्डिंग के समीप पुलिस लिखें चार चक्का वाहन को भी जप्त किया गया.
Advertisement

अचानक हुए इस कार्यवाई से माईल रोड मे अफरा तफरी मच गई और देखते ही देखते संकीर्ण सड़क कई फीट चौड़ी दिखने लगी जिससे यातायात सुगम हो गई. वहीं डीएसपी में कहां की नियम सबके लिए हैं चाहे पुलिस हो या आम पब्लिक नो पार्किंग मे लगी सभी वाहनों पर इसी तरह से कार्रवाई होगी और साकची सहित अन्य बाजार क्षेत्र में भी इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.





