
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला अंचल अंतर्गत जमीन अधिग्रहण और सड़क बनाने को लेकर ग्रामीण और प्रशासनिक पदाधिकारी के बीच गतिरोध के बाद लाठी चार्ज किए जाने से ग्रामीण और प्रशासन के बीच गतिरोध है बढ़ गया है। लेकिन स्थिति तनावपूर्ण पर नियंत्रण में बताई जा रही है। बताया जा रहा है की आज सुबह उपायुक्त सरायकेला खरसावां से प्राप्त आदेश के आलोक में दंडाधिकारी के रूप में प्रवीण कुमार सिंह ,अंचल अधिकारी सरायकेला और उनके साथ चार अन्य दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति , जिला भू अर्जन पदाधिकारी सरायकेला खरसावां महेंद्र छोटन उरांव एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामड के साथ पुलिस पदाधिकारी के रूप में मुख्यालय डीएसपी प्रदीप उराव, सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी सरायकेला हीरालाल कुमार, थाना प्रभारी राजनगर के साथ पुलिस बल उपस्थित थे l जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ निर्माण कार्य शुरू होने के एक घंटा के बाद भीड़ की शक्ल में 150 की संख्या में लोगों ने अचानक पुलिस बल पर और निर्माण कार्य कर रही टीम पर हमला कर दिया ।जिसके कारण पुलिस बल को हल्की चोटें भी आई l
इस संबंध में आज स्थानीय थाने में नामज़द प्राथमिकी दर्ज की गई है l वही ग्रामीणों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात को ग्रामीण रख रहे थे। इस बीच ग्रामीण और प्रशासनिक पदाधिकारीयो के बीच विवाद बढ़ गया। जिसके बाद प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज कर दिया गया।




