Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर : एल. बी.एस. एम. महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा के निर्देश में रोटरी क्लब जमशेदपुर मिडटाउन के सौजन्य से विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर डॉ ज्योति सिंह एवं डॉ श्वेता सिंह ने 45 विद्यार्थियों का स्वास्थ चेकअप किया। यह चेकअप प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक महाविद्यालय में नि:शुल्क होगा। इस अवसर पर डॉ दीपंजय श्रीवास्तव, डॉ संचिता भुई सेन, डॉ डी. के. मित्रा, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ पुरूषोत्तम डॉ मौसमी पाल, सहित कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।
Advertisement




