जमशेदपुर : रोटी बैंक से जुड़ने के लिए लोगो की उमड़ी भीड, साकची गोलचक्कर मे चलाये गए सदस्यता अभियान शिविर मे पांच सौ से अधिक लोगो ने सदस्यता फार्म भरा है, जिसकी मूल दस्तावेज जाँच के बाद आई कार्ड प्रदान किया जायेगा, उक्त जानकारी रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमेन मनोज मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि आज सदस्ता अभियान के साथ साथ स्वास्थ्य जाँच शिविर का भी आयोजन किया गया था, जिसमे मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जाँच की गयी। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चले इस शिविर से लगभग 7 सौ लोगो ने स्वास्थ्य जाँच शिविर का लाभ लिया, जिनमे 74 लोगो को पहली बार पता चला कि उनका मधुमेह बढ़ा हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमेन मनोज मिश्रा ने एक महिला की प्रेशर जाँच से की। बाद मे शुभश्री दत्ता, अनीमा दास, सरोज देवी एवं निभा शुक्ला ने मधुमेह एवं प्रेशर की जाँच कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान मनोज मिश्रा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि रोटी बैंक कुपोषण मुक्त झारखण्ड का निर्माण करना चाहता है, हर गरीब परिवार को पौष्टीक आहार पाने का हक है, यही रोटी बैंक का नारा है, इसके लिए रोटी बैंक लगातार संघर्ष कर रहा है। कुपोषित राज्य मे पांच किलो अनाज से खुशहाली नहीं आ सकती है, लगातार कुपोषण से बच्चों की मौत की खबरे आ रही है, जो दुःखद है।

इसे रोकने के लिए लम्बी लड़ाई लड़ने की जरूरत है, जिसके लिए 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा की यह अभियान लगातार चलाया जायेगा। आज के कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालों मे मनोज मिश्रा के साथ किशोर वर्मा, रेणु सिंह, सालावत महतो, हरदीप सिद्धू, संतोष कुमार, ऋषि गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थे। कार्यक्रम का नेतृत्व मनोज मिश्रा कर रहें थे।




