अटल विचार मंच की ओर से चुनाव को लेकर जमशेदपुर से आगाज शुरू की है इसे लेकर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं अटल विचार मंच के संस्थापक यशवंत सिन्हा कार्यक्रम में शामिल हुए ।यह कार्यक्रम जमशेदपुर के बिस्टूपुर स्तिथ माइकल जॉन में आयोजित की गई जिसमें शहर के गणमान्य, समाजसेवी एवं काफी संख्या में युवा मौजूद थे मंच का उद्देश्य था कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश और नशे के गिरफ्त में आ रहे युवाओं को कैसे इससे दूर किया जा सके इस पर परिचर्चा करना था। जिसमें उपस्थित गणमान्य लोगों ने अपने-अपने पर अपनी बातो को रखी, वही यशवंत सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसा देश के शख्सियत है जो अपने राजनीतिक काल में पक्ष विपक्ष दोनों पार्टियों को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने कभी वोट की राजनीति नहीं की हमेशा वे देश की विकास और सुरक्षा के बारे में प्रयत्नशील थे लेकिन आज का राजनीतिक परिवेश बदल गया है राजनीति में एक नैतिकता होती है लेकिन वह समाप्त हो चुकी है ऐसे में अब अटल जी के विचारों को लेकर एक बार फिर चलना होगा तभी देश का विकास हो सकेगा, वही विधानसभा चुनाव को लेकर कहा की उनका प्रयास है कि विधानसभा में 81 सीटों पर अपने उम्मीदवार को उतारेंगे।

इधर समाज सेवी सह आजसू नेता ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा की अटल जी जैसा विचार ना किसी में वर्तमान समय पर है और ना ही आने में समय में दिख रहा है इसलिए उनके विचारों को आम लोगों के बीच रखना होगा तभी हमारा देश और समाज के विकास की ओर जा सकेगी साथ ही उन्होंने नशा को लेकर भी कहा कि सभी समाज सेवी, प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्र की संसद को नशे के प्रति कठोर कदम उठाना होगा तभी देश और समाज अच्छे परिवेश और विकास की ओर बढ़ सकता है अन्यथा युवाओं के ऐसे नशे की ओर जाने से नही रोका गया तो, हमारा देश और राज्य को विनाश की ओर जाने से नही रोका जा सकता है इसलिए सभी को एक साथ आगे आकर इस कुरीति को समाप्त करना होगा।वही इस कार्यक्रम में काफी संख्या में युवा इस मंच में सदस्यता ग्रहण की जिन्हे अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित करते हुए स्वागत किया गया।



