
जमशेदपुर : रोटी बैंक का कार्य काफ़ी सराहनीय है, विगत कई वर्षो से एमजीएम अस्पताल मे इलाज के लिए सुदूर क्षेत्रो से आने वाले गरीब मरीजों के सैकड़ो अटेंडेंरो को रोटी बैंक के माध्यम से हर दिन निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, यह अपने आप मे ना सिर्फ अनोखी बल्कि प्रशंसनीय प्रयास है | इसके लिए रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा एवं उनकी टीम बधाई के पात्र है | उक्त बातें समाज सेविका मनीषा चौधरी ने एमजीएम अस्पताल परिषर मे गरीबो के बीच भोजन वितरण के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहीं | आज के भोजन को मनीषा चौधरी ने स्पोंसर किया था | उन्होंने कहा कि गरीबो के लिए रोटी बैंक का प्रयास एक बड़ा सहारा है | कार्यक्रम मे मौजूद रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा मौजूद थे, उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे पुरे जिले के सबर बहुल क्षेत्रो मे विशेष कैम्प लगाकर उन्हें भरपेट पौष्टीक भोजन उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है, ताकि जिले के कोई भी जरूरत मंद गरीब सबर परिवार भूखा ना सोने पाए | उन्होंने कहा सबर परिवार की हालत अत्यंत चिंताजनक है, जिन्हे त्वरित सहायता की आवश्यकता है | उन्होंने बताया कि रोटी बैंक को सरकार से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है, यह सिर्फ दानदाताओं एवं सदस्यो के सहयोग से संचालित है | कार्यक्रम मे समाज सेविका सारिका अग्रवाल, धर्मेंद्र साव, एवं अन्य मौजूद थे |




