चर्चाओं के झरोखों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिजाइन कर, पत्नी को बना सकते हैं, अगला मुख्यमंत्री!

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

रांची : दिल्ली में ईडी द्वारा की गई कार्रवाई से उठे झारखंड में राजनीतिक बवंडर को लेकर चर्चाओं की बाजार गर्म है, कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिजाइन कर पत्नी कल्पना सोरेन को अगला सीएम बना सकते हैं। ईडी की कार्रवाई को लेकर जिस तरह, दिल्ली से लेकर झारखंड तक राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल गर्मया हुआ है ,आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। धरने प्रदर्शन हो रहे हैं, राज्यपाल और झामुमो द्वारा टीका टिप्पणी का दौर चल रहा है। इसी बीच चर्चाओं के दौर भी चल रहे हैं । चर्चाओं के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिजाइन कर पत्नी को अगला मुख्यमंत्री बना सकते हैं । यह चर्चाएं भी सुर्खियों में है। राजनीतिक प्रशासनिक गलियारों से लेकर चौक चौराहों पर यह चर्चाए तेजी से चल रही है। राज्य में तेजी से बदलते हालात के बीच बहुत सारे कयासों के बाजार भी लगाए जाने लगे हैं। ईडी के बढ़ते दबाव और कानूनी पेचदीयो से भरे झारखंड के मुख्यमंत्री पर बढ़ रहे दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड के सीएम बना सकते हैं। अंदर खाने के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी तेजी से इस पर मंथन और कार्य किये जा रहे हैं। यह चर्चाएं बड़ी तेजी से जोरों पर झारखंड के राजनीतिक प्रशासनिक गलियारों सहित चौक चौराहों पर चर्चाएं तेजी से चल रही है। चर्चाओं के अनुसार ईडी बहुत जल्द ही कार्रवाई करने की तैयारी में है। इस कार्रवाई के आभास होते ही राज्य के राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। अंदर खाने की चर्चाओं के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कभी भी इस्तीफा देकर पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड के अगला मुख्यमंत्री बना सकते हैं!

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours