Advertisements

Advertisement
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना के नए थानेदार के रूप में संजीव सिंह ने पदभार ग्रहण किया। सरायकेला खरसावां जिले के जिला कप्तान मुकेश कुमार लुनायत द्वारा जिले के तीन थाने के थानेदार को स्थानांतरण करते हुए नए स्थान पर योगदान देने के निर्देश दिए गए। जिसके आलोक में सभी स्थानांतरित थानेदारों द्वारा अपने नए स्थान पर योगदान दे दिए गए हैं। वहीं आर आई टी के नए थानेदार के रूप में संजीव सिंह को जिम्मेवारी दी गई है। संजीव सिंह ने योगदान देते ही कहा कि आम जनता की सुरक्षा, अपराध पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता है । वही नए थानेदार संजीव सिंह ने योगदान देते ही जनता से अपील कि है की सूचना दे, हर हाल में उनकी सूचनाओं पर कार्रवाई होगी।
Advertisement




