सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में यातायात थाना प्रभारी अजय तिवारी द्वारा ट्रैफिक नियमों के पालन कराने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान चौका फ्लाईओवर के नीचे संचालित किया गया, जिसमें ड्रंक एंड ड्राइव, गलत पार्किंग और ब्लैक शीशा लगे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल ₹17,000 का चालान काटा गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।ब्लैक शीशे हटवाए गए और वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि जो भी वाहन चालक नशे की हालत में या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से गलत पार्किग करने वाले वाहन चलाते समय नशे करने वाले में खौफ बना हुआ है।




