Advertisements
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना के नए थानेदार के रूप में विनय कुमार ने पदभार ग्रहण किया। सरायकेला खरसावां जिले के जिला कप्तान मुकेश कुमार लुनायत द्वारा जिले के तीन थाने के थानेदार को स्थानांतरण करते हुए नए स्थान पर योगदान देने के निर्देश दिए गए। जिसके आलोक में सभी स्थानांतरित थानेदारों द्वारा अपने नए स्थान पर योगदान दे दिए गए हैं।
Advertisement

वहीं सरायकेला के नए थानेदार के रूप में आर आई टी थाने के थानेदार विनय कुमार को सरायकेला थाने के जिम्मेवारी दी गई है। सरायकेला थानेदार विनय कुमार ने योगदान देते ही कहा कि आम जनता की सुरक्षा, अपराध पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता है । नए थानेदार विनय कुमार ने योगदान देते ही जनता से अपील कि है की सूचना दे, हर हाल में उनकी सूचनाओं पर कार्रवाई होगी।
Advertisement




