
रांची: जमशेदपुर कदमा के लाखों लोगों के रास्ता घेर कर बंद किए जाने को लेकर, जहां लोगों में आक्रोश है। वहीं राज्य की राजधानी रांची के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी इस रास्ते को बंद करने को लेकर तरह-तरह के चर्चाएं और सवाल उठ रहे हैं । रास्ता बंदी कहीं राजनीति से प्रेरित तो नहीं। इस तरह की राजधानी सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा एवं कदमा की आम लोगों में आक्रोश का सब बना हुआ है। रोके जाने को लेकर राज की राजधानी रांची में भी सवाल उठने लगे हैं । इस रास्ता घेरे बंदी के बगल में ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का आवास भी बताई जा रहे हैं। जनता जानना चाहती है, आखिर किसके आदेश पर लगभग 100 साल पुराना सार्वजनिक कदमा के.डी.फ्लैट मैन रोड एवं उसके पैरेलल आउटर सर्किल रोड (आउट हाउस रोड) दोनों को बंद कर दिया गया। कदमावासीयो ने उपायुक्त को आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है,और कदमा वासी जानना चाहते हैं कि, कदमा स्थित के. डी फ्लैट मैन रोड एवं आउट हाउस रोड (दोनों रोड) जो लगभग 100 साल पुराना है,जो किसके आदेश से रातों-रात गेट लगाकर बाउंड्री वॉल कर बंद कर दिया गया। कदमा स्थित पूराने बस स्टैंड के समीप के. डी. फ्लैट मैन रोड एवं आउट हाउस रोड को बंद कर देने के कारण भाटिया बस्ती, रामजनम नगर, ईसीसी फ्लैट, बागे बस्ती, प्रतिमा बस्ती, नगरकोट, केरला पब्लिक स्कूल, डब्बा स्कूल, किशोर संघ स्कूल, कदमा भाटिया पार्क-बस्ती सहित लगभग 20 से 25 बस्ती के लगभग 1 लाख की आबादी, बैंक, फ्लैट बड़े-बड़े कंपलेक्स, फ्लैट्स, दुकान, मकान एवं मरीन ड्राइव को जोड़ने वाली के. डी फ्लैट मैन रोड एवं आउट हाउस रोड जो लगभग 100 साल पुराना है – को बंद कर दिया गया है। इस रोड को बंद करने के कारण कदमा भाटिया बस्ती, नेताजी सुभाष चंद्र पार्क रोड में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, क्योंकि इस रोड पर कई बैंक स्थित है। बैंकों के साथ-साथ रिलायंस ग्राहक खाने पीने की सेवा एवं अन्य बड़े-बड़े मेडिकल, दुकान, मकान फ्लैट रहने के कारण उक्त रोड हमेशा जाम रहती है। बरसों से पूराना के. डी फ्लैट रोड जो आम नागरिकों के लिए था, इस रोड से लोग आसानी से अपने दैनिक कार्यक्रम आना-जाना कर पा रहे थे। परंतु एका एक बिना नोटिस के पूर्व सूचना दिए बगैर इस तरह से सार्वजनिक रोड को बंद कर देने से काफी दिक्कतें हो रही है। आउट हाउस रोड को बंद कर देने के कारण आउट हाउस में रहने वाले गरीब महिलाएं जो दूसरों के घर पर झाड़ू पोछा, बरतन धोने का काम करने पैदल आना-जाना करती है, रिक्शा वाले, ठेला वाले लोगों को लगभग 1 से 2 किलोमीटर घूमकर अपने ठेला गाड़ी लेकर जाना – आना पड़ रहा है। जो काफी दुखद और कष्टदायक है। कृपया करके आम जनमानस के दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यथाशीघ्र संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्रवाई कर सार्वजनिक रोड को खुलवाने का कष्ट करेंगे। जिसके लिए आम जनता सदैव आपका आभारी रहेगा। अन्यथा हमलोग आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। आवेदन देकर जमशेदपुर उपायुक्त से गुहार कदमा वासियों ने लगाई है। वहीं राजनीतिक दल भी अब इस मुद्दे को लेकर कदमा वासीयो के साथ होने की बातें, और रास्ता खुलवाने की बातें कह रहे हैं।




