Advertisements
जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल महानगर कमेटी की एक अहम बैठक रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता महानगर जिला अध्यक्ष रमेश राय ने की. अध्यक्ष रमेश राय ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर था. उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए हैं, उन्हें वापस लाने की रणनीति भी बैठक में बनाई गई.
Advertisement

साथ ही आने वाले दिनों में राजद के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई. पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया गया. बैठक में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने एकजुट होकर पार्टी को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता दोहराई.
Advertisement




