Advertisements
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टीचर ट्रेंनिंग और विको मोड़ के बीच में एक युवक द्वारा ठेला वाले से और दुकानदारों से रंगदारी मांगी जा रही थीl पुलिस को सूचना मिलते ही खोजबीन चालू हुई और पुलिस को आते देखकर जुगल झाड़ी में भागने लगा । पुलिस द्वारा युवक को दौड़ा कर झाड़ी से पकड़ कर थाने ले गई। पूजा आते ही रंगदारी मांगने वाले युवक भी सक्रिय हो गए हैं। त्योहार को देखते हुए जहां दुकानदार अपनी दुकान लगा रहे हैं वहीं रंगदारी मांगने वाले भी रंगदारी के लिए सक्रिय हो गए हैं और नहीं देने पर ब्लेड से वार भी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि रंगदारी मांगा, नहीं देने पर ब्लेड मार कर जख्मी कर दिया गया है।
Advertisement
Advertisement




