रांची : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी न्यू क्लार्क सिटी फिलिपिंस में 8 से 12 नवंबर तक आयोजित होने वाली एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राज्य का एकमात्र बुजुर्ग धावक बड़ा गम्हरिया निवासी अचिंतो प्रामाणिक 70+ उम्र वर्ग में एथलीट दौड़ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले इस साल फरवरी में कोलकाता में हुई प्रतियोगिता में अचिंतो प्रामाणिक का चयन फिलिपिंस में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए किया गया है। वहां वे 2,000 मीटर स्टेपल चेज, 5,000 मीटर रेस एवं 10,000 किमी रोड रेस में भाग लेंगे। उनकी विदेश यात्रा में आर्थिक परेशानी आड़े आ रही थी। सरायकेला मास्टर एथलीट एसोसिएशन के अध्यक्ष झामुमो नेता अविनाश सोरेन ने इसे दूर किया। अविनाश सोरेन के प्रयास से गम्हरिया की कंपनी क्राफ्ट्समैन आटोमेशन कंपनी ने उनके आनेजाने और रहने का खर्च 1.40 स्पांसर किया है। बुजुर्ग धावक अचिंतो प्रामाणिक ने अविनाश सोरेन का आभार प्रकट किया है। इससे पहले देश विदेश में हुए मास्टर व मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में बुजुर्ग धावक अचिंतो प्रामाणिक ने अब तक सौ से अधिक (15 गोल्ड एवं 20 सिल्वर मैडल समेत अन्य मैडल) प्राप्त कर एक मिशाल कायम की है। चाहत और जज्बे ने हमेशा उम्र को दरकिनार कर एक नया मिसाल कायम करते आया है

April 30, 2026 11: 58 am
Breaking
- सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर हुई कार्रवाई
- खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु सघन जांच, उल्लंघन पर नियमित कार्रवाई कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
- MSME मंत्रालय ने झारखंड के सरायकेला खरसावां में एंटरप्रेन्योर अवेयरनेस और स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया
- टाटा स्टील गम्हरिया के दुगधा प्लांट की झाड़ियों में लगी आग। प्रबंधन ने डेढ़ घंटे बाद भेजी अग्निशमन गाड़ी। बच्चों ने घरों से पानी लाकर आवासीय क्षेत्र में आग फैलने से रोका।
- जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले
- नीलडीह सिग्नल पर दो हादसों से मचा हड़कंप, जाम के बीच ट्रक-कार की टक्कर
- जिला परिषद् भवन मे विकास कार्यों को लेकर DDC के मौजूदगी मे हुई बैठक, कई समस्यायों के निदान की मांग की
- निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगी रोक—फीस वृद्धि अधिकतम 10% तक सीमित, दो वर्षों से पूर्व वृद्धि पर प्रतिबंध : डीसी



