
रांची : झारखंड की धनबाद जिला इन दोनों रंगदारी और धमकी को लेकर पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिनों पूर्व ही मोटर पार्ट्स के कारोबारी दीपक अग्रवाल को गोली मारी गई थी। जिसको लेकर धनबाद के व्यवसायी वर्ग पूरे जिले में धरना प्रदर्शन कर दुकान बंद किए थे। धनबाद के व्यावसायिक वर्ग रंगदारी धमकी और फायरिंग से त्रस्त और आजीज होकर अब खुद की सुरक्षा करने के लिए आवेदन देकर आर्म्स लाइसेंस की मांग कर रहे हैं । धमकी रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं से धनबाद के व्यवसाय डर के साए और माहौल में जी रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अभी तक लगभग 25 से 30 के बीच लाइसेंस के लिए व्यापारी वर्ग आवेदन कर चुके हैं, और लगभग 30 से 35 से आवेदन तैयार किए गए हैं। चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी के मार्फत आवेदन व्यापारियों द्वारा किए जा रहे हैं।




