सरायकेला:सरायकेला-खरसावां जिले के राम कृष्णा फाउंडेशन (आरकेसीएल, एमएपीएल, एमएमपीएल द्वारा आदित्यपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन स्थल पर लोगों में सेवा और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया।

कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद आर्या ने इस अवसर पर कहा कि “रक्तदान महादान है, यह वास्तव में जीवनदान है। ”उन्होंने बताया कि रक्तदान ऐसा मानव सेवा का कार्य है, जो किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को नई जिंदगी दे सकता है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि कम से कम वर्ष में दो बार रक्तदान अवश्य करें, क्योंकि रक्तदान करने से लोगों को नई जिंदगी मिलती है। राम कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह शिविर ,समाज में मानव सेवा की प्रेरणा का एक सशक्त संदेश भी दिया है।






