Saraikela (संजीव मेहता) : राजद कोल्हान के द्वारा गुरुवार को राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की गई. इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन गम्हरिया स्थित श्रीराम डिवाइन स्कूल में आयोजित हुआ.
समारोह की अध्यक्षता सराईकेला जिलाध्यक्ष बैजू यादव ने किया, संचालन प्रदेश सचिव राजेश यादव ने किया. इस मौके पर लालू प्रसाद यादव के विचारों को वक्ताओं ने मजबूती से रखा. वक्ताओं ने कहा कि किस तरह लालू प्रसाद यादव ने गरीब, पिछड़ों और बेजुबानों को समाज मे सम्मान दिलाया. आज हम सम्मान की जिंदगी जी रहे हैं तो देन लालू प्रसाद यादव का है.

जिनमें प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार, वरिष्ठ राजद नेता डीएन सिंह यादव, प्रदेश सचिव सुभाष यादव, सिंटू पाडेय राजद जिलाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, प्रदेश महासचिव कमलदेव यादव, ब्रह्मदेव मंडल, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष शंभू यादव इसके अलावा कार्यक्रम में तीनों के जिलाध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.





