Saraikela (संजीव मेहता) : रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव सत्र 2025-28 के अंतर्गत सरायकेला-खरसावां जिले की चुनावी प्रक्रिया सफलता पूर्वक संपन्न हुई। यह चुनावी कार्यक्रम गम्हरिया स्थित श्रीराम डिवाइन पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित हुई. जिसमें जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष एवं राज्य परिषद सदस्य पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई.

चुनावी बैठक में सर्वसम्मति से बैजू कुमार, संजय सिंह तथा सकला मार्डी के नाम जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किए गए, जबकि राज्य परिषद सदस्य के रूप में श्रीराम यादव, जनार्दन कुमार एवं बिरेंद्र कु. सिंह यादव के नाम प्रस्तावित कर प्रदेश कार्यालय को प्रेषित किए गए. अब देखना है आलाकमान किनके नाम पर मुहर लगाकर भेजती है. इस अवसर पर प्रदेश स्तर के अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से जनार्दन कुमार (प्रदेश अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ), श्रीराम यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), बिरेंद्र सिंह यादव (प्रदेश महासचिव), डी. एन. सिंह, रमेश राय मौजूद थे. साथ ही जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड डेलीगेट्स, क्रियाशील सदस्य एवं 100 से अधिक कार्यकर्ता व समर्थक भी उपस्थित रहे. चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुई.




