जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई दो महिलाओं के साथ छीनतई की घटना में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी दी कि पांच और 6 जून को मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने राह चलती दो महिलाओं से झपटमारकर पर्स की छीनतई कर ली थी।

घटना के बाद मिली शिकायत के पर एक टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की जिसमें सीसीटीवी में कैद तस्वीर के आधार पर बिरसानगर के सौरभ झिंगल और हलूदबनी के रहने वाले रवि सुंडी को उसके घर के गिरफ्तार लिया गया। जिनके द्वारा घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की और उनके पास से छीनतई की गई पर्स, मोबाइल और लगभग पांच हजार रूपये बरामद की गई।सौरभ झिंगल पूर्व में भी छीनतई की घटना में जेल जा चुका है।




