
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 5 माह बाद जेल से रिहाई होने के बाद पूरे झारखंड में पार्टी और कार्यकर्ताओं में जोश उमंग और उत्साह देखा जा रहा है। जेल से निकलते ही पूरे झारखंड में पार्टी और कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ पटाखे छोड़ते हुए, लड्डू का वितरण किया गया।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा होने पर हेमंत सोरेन सीधे अपने माता पिता के पास पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिए। इस खुशी के माहौल में पूरा परिवार में खुशी की लहर थी तो वही पूरा झारखंड भी जश्न में डूब गया। इस कड़ी में जमशेदपुर में जमकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और लड्डू वितरण कर खुशी मनाई। पूरे झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से निकलने के बाद पार्टी और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और लड्डू का वितरण करते हुए आने वाले विधानसभा में नए जोश के साथ तैयार रहने की बातें कहीं।
इस दौरान शहर के मानगो और साकची के अलावा विभिन्न क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पूरे ढोल नगाड़े के साथ जमकर खुशियां मनाई और लोगों का मुंह मीठा कराते हुए अपनी खुशी का इजहार किया इस मौके पर जश्न का नेतृत्व कर्ताओं का कहना था कि एक तरह से हेमंत सोरेन के रिहा होना अपने आप में एक जुल्म के खिलाफ संघर्ष की जीत है. आपको बता दे की जमीन घोटाले के मामले पर ईडी ने उनसे पूछताछ करते हुए कई बार अपने दफ्तर बुलाया था जिसमें एक आध बार छोड़ हेमंत ने उनके सामने नहीं पहुंचे इसके बाद 31 जनवरी को हेमंत ईडी कार्यालय पहुंचे जहां देर रात्रि पूछताछ के बाद 1 फरवरी 2024 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. तब से जेल में ही थे और उनके अधिवक्ता के द्वारा रिहा करने की कई बार कोर्ट से आग्रह की गई लेकिन हर बार कोर्ट ने उसे ना मंजूर कर दिया अंत में 28 जून को कोर्ट ने जमानत दे दी इस के बाद पूरे झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और हेमंत सोरेन के समर्थको में भी खुशी की लहर दौड़ गई और अपने अपने स्तर से वे लोग खुशी का इजहार भी करने लगे।






