
जमशेदपुर : केंद्र और झारखंड सरकार के विभिन्न मुद्दों को लेकर जमशेदपुर जल कल्याण समिति के बैनर लगे साकची आम बागान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक एक विशाल रैली निकाली गई जिसमें शहर के सैंकड़ों संख्या में महिलाएं और पुरुष स्लोगन लिखा पट्टा लेकर शामिल हुए. रैली को लेकर समाजसेवी शंभू चौधरी ने जानकारी दी की केंद्र और झारखंड सरकार की 15 विभिन्न मुद्दों को लेकर जिले के उपायुक्त अन्नय मित्तल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड सरकार को ज्ञापन सौंपा गया.
जिसमें भारत सरकार द्वारा भारतीय रेल में बंद किए गए सीनियर सिटीजन को मिलने वाली सुविधा को पुनः लागू करने झारखंड राज्य में विधवा,वृद्धा और विकलांग को दी जानी वाली पेंशन महिना में एक हजार रुपए से बढ़ाकर 2000 करने. और मानगो में नगर निगम का चुनाव कराने एवं अन्य मुख्य मुद्दे शामिल है।






